शिमला
हिमाचल प्रदेश के लिए कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है। चार कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना से जंग जीत गए हैं। चारों मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी आज नेगेटिव आई है और यह ठीक हो गए हैं। इसमें दो चंबा, एक मंडी और एक शिमला जिला का मरीज है। अब इन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर संस्थागत क्वारंटाइन में रखा जाएगा। चंबा के दो मरीज जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बालू चंबा में दाखिल हैं। चंबा में अब चार मरीज बचे हैं। इसमें दो वर्षीय बच्ची भी शामिल है, जिसका पिता ठीक हो चुका है। मंडी वाला मरीज नेरचौक मंडी में दाखिल है। जोगिंद्रनगर क्षेत्र से संबंधित है। दिल्ली से लौटा था। मंडी में अब कोई भी एक्टिव केस नहीं बचा है। मंडी में अब तक दो मामले सामने आए हैं। इसमें सरकाघाट निवासी एक युवक की मृत्यु हो चुकी है। शिमला की कोरोना पॉजिटिव महिला अभिलाषी आयुर्वेदिक कॉलेज मंजी में दाखिल है। महिला मंडी के सरकाघाट की रहने वाली है। महिला के बेटे की मृत्यु आईजीएमसी शिमला में हुई है। युवक कोरोना पॉजिटिव था। इन चारों मरीजों के ठीक होने के बाद हिमाचल में एक्टिव केस 32 रह गए हैं। कोरोना का कुल आंकड़ा 78 पहुंच गया है गौरतलब है कि हिमाचल में अभी स्क्रमित लोगो का आने का सिलसिला भी जारी है