अब बिलासपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्य कोरोना पॉजिटीव, दिल्ली से लौटे थे

अब बिलासपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्य कोरोना पॉजिटीव, दिल्ली से लौटे थे

बिलासपुर/

बिलासपुर जिला में एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी दिल्ली से लौटे हैं। घुमारवीं के एक निजी होटल में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। यहीं पर इनके सैंपल लिए गए थे। जांच में सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। अब बिलासपुर में कुल मामले 29 हो गए हैं। अभी 12 एक्टिव केस हैं। 17 अब तक ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब कुल मामले 514 हो गए हैं। 187 एक्टिव केस हो गए हैं। 313 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 7 की मौत हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *