जनता तक पहुचाएंगे केजरीवाल सरकार के काम: रत्नेश गुप्ता, प्रदेश प्रभारी, आम आदमी पार्टी (हि प्र)
हिमाचल प्रदेश को दिल्ली की तर्ज पर सुविधाएं देने के लिए पार्टी वचनबद्ध: सत्येंद्र जैन, स्वास्थ मंत्री, दिल्ली सरकार
नवमी के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी ने ‘हिमाचल में भी केजरीवाल’ जंत्री कैलेंडर जारी किया है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन ने प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता की मौजूदगी में इसको जारी किया।
इस कैलेंडर में केजरीवाल सरकार द्वारा किये गए कामो का जिक्र किया गया है।
इन कैलेंडर्स को पार्टी कार्यकर्ता घर घर4 तक पहुचाएंगे। साथ ही इन्हें दुकानों, बस अड्डो, रेल स्टेशन, मंदिर और पार्क जैसी जगहों पर मुफ्त में जनता को दिया जाएगा।
इस कवायद पर बात करते हुए प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कहा कि इस कैलेंडर को माता के आशीर्वाद स्वरूप लोगो मे वितरित किया जाएगा। इस का मकसद जन जन तक केजरीवाल सरकार के कामो को पहुचाने का है। जनता को बताने का प्रयास है कि जो काम दिल्ली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, बिजली, पानी पर किया है वही वो हिमाचल की जनता को करके देंगी।
सूबे की जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल में भी इन सभी क्षेत्रों में काम किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि कुछ 15-16 लाख कैलेंडर छापे जा रहे है।
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस मौके पर बात करते हुए कहा कि हिमाचल दो दलों की आपसी बंदरबांट वाली राजनीति का शिकार है। आम आदमी पार्टी हिमाचल को और प्रदेश के हर नागरिक को उसका हक दिलाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने प्रदेश की जनता को नवमी की शुभकामनाएं भी दी।