कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विधायक कृष्णा मोहिनी का निधन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विधायक कृष्णा मोहिनी का निधन

सोलन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री एवं सोलन की पूर्व विधायिका मेजर कृष्णा मोहिनी का आज लंबी बीमारी के बाद चंडीगढ़ में देहांत हो गया। उनका पार्थिव शरीर कल सोलन लाया जाएगा, तथा कल दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र नाथ सोफात को दो बार चुनावों में हराकर विधायक बनने वाली मेजर कृष्णा मोहिनी के देहांत पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री एवं सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *