कांगड़ा में 8 कोरोना पॉजिटीव मामले आए

कांगड़ा में 8 कोरोना पॉजिटीव मामले आए

धर्मशाला
 कांगड़ा जिला में आठ नए मामले सामने आए हैं।  वहीं, तीन मरीज ठीक हुए हैं। नए मामलों में रछयालू बंडी का 35 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 27 वर्षीय पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई है। वहीं, जवाली की 27 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। इन्हें डीसीसीसी डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। कलियाड़ा नागनपट्ट की 30 वर्षीय महिला और उसकी चार साल की बेटी भी पॉजिटिव पाई गई है। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। उक्त सभी दिल्ली से लौटे हैं।
बैजनाथ निवासी 52 वर्षीय पुरुष और उसकी 22 वर्षीय बेटी पॉजिटिव पाई गई हैं। दोनों 1 जून को दिल्ली से लौटी हैं। दिल्ली से 3 जून लौटा 61 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति सगूर बैजनाथ का रहने वाला है। व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, अप्पर डाढ़ का 36 वर्षीय युवक, लंबबट्ट गोपाल की 33 वर्षीय महिला व सात साल का बेटा ठीक हुए हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर डाढ़ से छुट्टी देकर घर भेजा जाएगा। सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे। इन मामलों के साथ कांगड़ा जिला में कुल मामले 126 हो गए हैं। एक्टिव केस 58 हैं। अब तक 67 लोग ठीक हुए हैं। एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 466 पहुंच गया है। एक्टिव केस 184 हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *