हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। युवाओं को रोजागार उपलब्ध करवाने के मकसद से कैबिनेट ने जल शक्ति विभाग में 2322 पैरा कार्यकर्ताओं को नीति के तहत भरने का निर्णय लिया गया। इनमें 718 पैरा पंप ऑपरेटर, 162 पैरा फिटर और 1442 बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति का फैसला लिया गया। ये पैरा कार्यकर्ता 486 पेयजल और 31 सिंचाई योजनाओं में सेवाएं अपनी देंगे
कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने बिलासपुर के झंडूता में लोक निर्माण विभाग का नया मंडल खोलने का निर्णय लिया गया। वहीं, नेशनल एंबुलेंस सेवा के सुचारू संचालन के लिए सरकार ने 108 कर्मचारियों को अनुबंध के अतिरिक्त वेतन देने का फैसला लिया है।कैबिनेट ने पुष्प उत्पादकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए गाइडलाइन तैयार की है। इसके लिए चार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। टोल पॉलिसी के नियमों में छूट देने को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी। पंचायती राज संस्थाओं और नगर पालिकाओं को लेकर कैबिनेट में विस्तृत प्रस्तुति दी गई।