हिमाचल में गुरुवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के सात और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बिलासपुर जिले में देर रात होम क्वारंटीन पर चल रहे दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से एक युवक चार दिन पहले करीब 10 लोगों के साथ गुजरात के अहमदाबाद से स्वारघाट लौटा है। प्रशासन ने युवक को एहतियातन क्वारंटीन किया था। लेकिन गुरुवार शाम को इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। प्रशासन संक्रमित को स्वारघाट से शिफ्ट करने की तैयारी में है। वहीं दूसरा संक्रमित व्यक्ति श्री नयनादेवी क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। प्रशासन इसके यात्रा इतिहास की जानकारी जुटा रहा है।
