शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना पॉजिटिव के 10 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 10 मरीज ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज कांगड़ा (जिला में तीन, हमीरपुर में दो, बिलासपुर, कुल्लू , शिमला, चंबा और ऊना जिला में एक-एक मामला सामने आया है। हमीरपुर के 6, कांगड़ा के 2 व मंडी 1 और सोलन का 1 कोरोना मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 393 हो गया है। 199 एक्टिव केस हैं। 189 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीते हैं। पांच की मृत्यु हुई है
किस जिला में कितने एक्टिव केस, कितने हुए ठीक
बिलासपुर जिला में कुल 21 मामलों में 12 एक्टिव केस हैं। नौ लोग ठीक हुए हैं। चंबा में 29 मामलों में 16 एक्टिव मामले हैं। 13 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीते हैं। हमीरपुर (Hamirpur) में 120 मामले हैं। एक्टिव केस 63 हैं। 56 लोग ठीक हुए हैं और एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा में 101 मामलों में 50 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 50 लोग कोरोना से जंग जीते हैं और एक की जान गई है। किन्नौर में दो मामले हैं। कुल्लू में चार में से तीन एक्टिव केस हैं। एक मरीज ठीक हुआ है। लाहुल स्पीति में कोई मामला नहीं है। मंडी में 20 मामले हैं। इनमें अब 9 एक्टिव केस हैं। नौ मरीज ठीक हुए हैं। दो मरीजों की मौत हुई है। इसमें सरकाघाट का युवक व रत्ती की एक महिला शामिल है। शिमला में 12 मामले हुए हैं। इसमें 3 एक्टिव केस हैं। आठ लोग ठीक हुए हैं। एक की मृत्यु हुई है। हमीरपुर की महिला ने शिमला आईजीएमसी में दम तोड़ा था। सिरमौर में 11 मामलों में 8 एक्टिव केस हैं। 3 मरीज ठीक हुए हैं। सोलन में 32 मामले हैं। इसमें अभी 17 एक्टिव केस हैं। 11 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, ऊना जिला में अब तक 41 मामले सामने आए हैं। 16 एक्टिव केस हैं। 25 मरीज ठीक हुए हैं।