कोरोना अपडेट :सिरमौर के बाद कांगड़ा में एक साथ 6 कोरोना पॉजिटीव मामले आए ,4 ठीक भी हुए

कोरोना अपडेट :सिरमौर के बाद कांगड़ा में एक साथ 6 कोरोना पॉजिटीव मामले आए ,4 ठीक भी हुए

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में 8 नए केस आने के बाद अब कोरोना ने कांगड़ा में बड़ा हमला किया है। कांगड़ा में एक साथ 6 नए पॉजीटिव केस सामने आए हैं। उक्त सभी की ट्रैवल हिस्ट्री है। कोरोना पॉजीटिव पाए गए लोगों में चौली गांव का 31 वर्षीय व्यक्ति 28 मई को दिल्ली से आया था। इसे बणी परागपुर में क्वारंटाइन था। खरोट बंगला गांव का 25 वर्षीय युवक 29 मई को लुधियाना से आया था। इसे ढलियारा में क्वारंटाइन किया था। पालमपुर के सलियाल गांव का 29 वर्षीय युवक 29 मई को चंडीगढ़ से आया था उसे भी ढलियारा में रखा गया था। उक्त तीनों को डाढ में शिफ्ट किया गया है।

चम्बा के सलूणी का 41 वर्षीय व्यक्ति  कोरोना पॉजीटिव
इसके अलावा हारचक्कियां निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति 1 जून को दिल्ली से आया था। इसे परौर में क्वरांटाइन किया गया था। चम्बा जिला का सलूणी निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति 1 जून को दिल्ली से आया था और परौर में इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया गया था। वहीं थाना बड़ाग्राम के तक्कीपुर का रहने 40 वर्षीय व्यक्ति 2 जून को दिल्ली से आया था। उक्त सभी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इन तीनों को बैजनाथ के कोविड केयर सैंटर में शिफ्ट किया गया है।
वहीं जिला वासियों के लिए राहत की खबर ये है कि आज 4 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें बैजनाथ के मलैहड़ की महिला, बंदरोल गांव की मां-बेटी और बैजनाथ के खोली गांव का एक युवक शामिल है। इन सभी को घर भेज दिया गया है। कांगड़ा जिला में अब कोरोना के कुल मामले 109 और एक्टिव केस 51 हो गए हैं। वहीं हिमाचल में कुल मामले में 436 हो गए हैं जबकि एक्टिव केस का आंकड़ा 200 के पार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *