कोरोना अपडेट :हिमाचल में एक दिन में 42 कोरोना पॉजिटीव केस आए,

कोरोना अपडेट :हिमाचल में एक दिन में 42 कोरोना पॉजिटीव केस आए,

शिमला। हिमाचल में आज एक दिन में 42 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। इसमें हमीरपुर जिला में ही अकेले 31 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, कांगड़ा जिला में 6 और सोलन जिला में पांच मामले सामने आए हैं। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 150 पार हो गया है। अभी तक 152 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस भी शतक के करीब पहुंच गए हैं। एक्टिव केस 90 हो गए हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि कांगड़ा जिला के चार मरीज और चंबा जिला का एक मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। जिन्हें कल छुट्टी दे दी जाएगी। आज आए 42 मामले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। आज लिए सैंपल में कोई मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया हैं
हिमाचल में अब तक 1500 सैंपल जांच को लिए हैं। इसमें 835 नेगेटिव रहे हैं। साथ ही 665 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में अब तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं है। हमीरपुर जिला के 31, कांगड़ा के 6 और सोलन के पांच मामले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 152 हो गया है। साथ ही एक्टिव केस 90 हो गए हैं। इसमें हमीरपुर में सबसे ज्यादा 46 मामले हो गए हैं। 41 एक्टिव केस हैं। कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 41 है और 28 एक्टिव केस हैं। कांगड़ा जिला के चार मरीज आज ठीक भी हुए हैं। हिमाचल में अब तक 59 मरीज ठीक हो चुके हैं। तीन की मौत हुई है। आज एक दिन में ही हिमाचल में 42 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *