कोरोना का कहर:आज हिमाचल प्रदेश में एक दिन 18 पॉजिटीव मामले आये कुल पॉजिटीव केस हुए 110,और 53 एक्टिव

कोरोना का कहर:आज हिमाचल प्रदेश में एक दिन 18 पॉजिटीव मामले आये कुल पॉजिटीव केस हुए 110,और 53 एक्टिव

हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। बुधवार को प्रदेश में मरीजों की रिकॉर्डतोड़ संख्या सामने आई है। प्रदेश में एक ही दिन में 18 नए मामले आए। इनमें जहां 13 अकेले कांगड़ा जिले के हैं, वहीं, महामारी से अब तक अछूता रहा कुल्लू जिला भी अब इसकी चपेट में आ गया है। इसके साथ ही मंडी जिले में शाम को एक साथ चार मामले आए। ये दो पुरुष और 2 महिलाएं हैअतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है। कुल्लू के आनी के कुठेड़ गांव का एक युवक संक्रमित निकला है, जो 18 मई को मुंबई से लौटा था। लौटते ही उसे ढालपुर स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आईसोलेशन पर रखा है।

वहीं कांगड़ा जिले के सभी 13 लोग भी 18 मई को ही मुंबई से लौटे थे, जिन्हें परौर स्थित अस्थायी आईसोलेशन सेंटर में रखा था। अब इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट कर दिया है। 15 नए मामले आने के साथ ही प्रदेश में अब तक 110 मामले संक्रमण के आ चुके हैं, जिनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 53 हो गई है और 52 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कांगड़ा जिला में सामने आए सभी 13 में से 11 मरीज मुंबई से ट्रेन के माध्यम से कांगड़ा पहुंचे थे। 19 मई को स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल जांच के लिए टांडा अस्पताल भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को सुबह चार बजे के बाद आना शुरू हुई है।
पहले चरण में सुबह लगभग साढे़ चार बजे पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिनमें धर्मशाला उपमंडल के झियोल गांव से मां-बेटा और उनकी बहू शामिल है। इसके अलावा लंबागांव की महिला और ज्वालामुखी उपमंडल का एक पुरुष शामिल है। दूसरे चरण की रिपोर्ट साढे़ 11 बजे के बाद आई, जिनमें कांगड़ा जिले के छह और लोग पॉजिटिव निकले। इनमें सारीमोलग गांव से पति-पत्नी और उनकी 11 साल की बेटी शामिल है। इसके अलावा चढ़ियार के 21 वर्षीय युवक और लंबागांव की आठ साल की बच्ची पॉजिटिव आई है।
वहीं जयसिंहपुर तहसील के बजोट गांव का 41 वर्षीय व्यक्ति 18 मई को चेन्नई से ट्रेन से पठानकोट पहुंचा था। उसके बाद उसे संस्थागत क्वारंटीन सेंटर ज्वालामुखी में रखा था। 19 मई को इसका सैंपल जांच के लिए भेजा था, जो पॉजिटिव निकला। इसके अलावा अप्पर खैरा का 55 वर्षीय चालक दिल्ली से आया था और क्वारंटीन सेंटर ढलियारा में भर्ती था। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सभी मरीज बैजनाथ कोविड केयर सेंटर भर्ती कर दिया है। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि आनी का संक्रमित युवक ढालपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में ही भर्ती है। वही आज एक कोरोना पॉजिटीव स्वावस्थ भी हुआ ये हमीरपुर केे सुुुजानपुर के बजरोल का रहने वाला। था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *