कोरोना वाईरस:भारत मे तीसरी मौत, मुंबई की 64 बुजुर्ग ने दम तोड़ा

कोरोना वाईरस:भारत मे तीसरी मौत, मुंबई की 64 बुजुर्ग ने दम तोड़ा

मुंबई

कोरोना वायरस दुनिया भर में अब तक 6000 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका हैं। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब तीसरी मौत हो गई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कस्तूरबा हॉस्टिपल में मंगलवार को कोरोना वायरस से पीड़ित 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। इससे पहले भी दो लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में रोज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में 12 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो गई है। अब तक देशभर में 128 मामले सामने आए हैं, जिसमें महाराष्ट्र से एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है। कोरोना से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। मुंबई, नवी मुंबई और यवतमाल में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव केस 39 तक पहुंच गया है। मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर चुकी है, जबकि ग्रुप टूर पर रोक लगा दी गई है।

पुणे में अब तक सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र और गोवा बॉर्डर पर चेक पोस्ट लगाए गए हैं। यह चेक पोस्ट बेलागावी में लगाया गया है। दोनों ओर से आने जाने लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना वायरस के दो केस सामने आए हैं। नोएडा के सेक्टर-100 में एक महिला और एक पुरुष कोरोना वायरस से पॉजिटिव मिले है। दोनों को उनकी फैमिली के साथ क्वारनटाइन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *