शिमला
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स हिमाचल इकाई द्वारा गेयटी थिएटर में पत्रकार एवं मातृ शक्ति स मान समारोह का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का कृषि जनजाति एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डा. रामलाल मारकण्डा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस के अलावा कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डैजी ठाकुर विशिष्ठ अतिथि और सदस्य लोक सेवा आयोग डा.रचना गुप्ता मुख्य वक्ता उपस्थित रही। इस मौके पर कृषि मंत्री डा.राम लाल मारकंडा के कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रही हैं तथा राष्ट्र की उन्नति और प्रगति में बराबर के हिस्सेदार है। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा महिलाओं के प्रत्येके क्षेत्र में समान अधिकार दिए गए हैं, जो महिलाओं का सशक्तिरण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं का उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में बजट में महिलाओं के लिए अलग से प्रावधान किया है, जिसमें महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की आरंभिक अवस्था में ही पता लगाने के लिए प्रदेश की सभी जिला अस्पतालों में मैमोग्राफ की मशीनें उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि महिलाओं की भूमिका देश को शिक्षित तथा हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए सबसे ज्यादा है तथा समाज की कुरीतियों को दूर करने में भी महिलाओं की अहम भूमि रहती है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला एवं पुरुष में सिर्फ शारीरिक भिन्नता है अन्यथा महिलाओं को हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर डॉ डेजी ठाकुर ने महिला आयोग की कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग सदस्य डा. रचना गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज के समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में निशुल्क फीस के कदम की सराहना की। इस दौरान नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स हिमाचल इकाई पत्रकारों ने अपनी मांगों को लेकर मंत्री का ज्ञापन भी सौंपा।
अध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि महिला पत्रकारों को पूरे प्रदेश में निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए। साथ महिला पत्रकारों के बच्चों के लिए सरकार शिक्षा क्षेत्र में विशेष सुविधाएं प्रदान करें ताकि पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर सकें।
एनयूजे महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि मौसम खराबी के चलते कई महिला पत्रकार कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाई, उन्हें ससम्मान सम्मान प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि और मुख्य वक्ता सभी पत्रकारों का आभार जताते हुए सभी महिला पत्रकारों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर शिमला प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल हेडली, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स राज्य अध्यक्ष रणेश राणा, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा, उपाध्यक्ष प्रीति मुकल, भावना ओबरॉय, वरिष्ठ पत्रकार अर्चना फुल, महासचिव किशोर ठाकुर, शांति गौतम एवं अन्य पत्रकार व समाज सेवी उपस्थित रहे।
कृषि मंत्री ने महिला पत्रकारों व समाज सेविकाओं को किया सम्मानित….
इस अवसर पर कृषि जनजातीय एवं सूचना प्रौद्योगिक के मंत्री डा. राम लाल मारकंडा ने महिला पत्रकारों एवं समाज सेविकाओं को सम्मानित किया गया। जिनमें समाज सेविकाओं में महिला समाज सेवी रत्नमंजरी नेगी, कल्पना संघाई, सुविधा वर्मा, बिमला ठाकुर, निर्मल चंदेल को सम्मानित किया गया।
महिला पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार हंसा गौतम, अर्चना फुल, नंदनी मित्तल, प्रतिभा चौहान, नीतू वर्मा, पूनम भारद्वाज, मंजीत नेगी, भवानी नेगी, प्रीति मुकुल, दीपिका शर्मा, नर्वदा कौंडल, मीना कौंडल, भावना, रेशमा कश्यप, राजेश्वरी, वंदना ठाकुर, शिवानी, चंद्रिका, प्रतिमा चौहान, मोनिका, सुमन, सोनिया, रमा ठाकुर, परिणिता, कल्पना शर्मा, मोनिका, रीना, करुणा, रीना ठाकुर, प्रियंका, दीक्षा, लक्ष्मी, डिंपी ठाकुर, जया शर्मा, अंकिता व शालू, नीना, भावना ओबरॉय, को सम्मानित किया गया।