बलदेव शर्मा ने भोरंज की पुष्पा ठाकुर को दी जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बलदेव शर्मा ने भोरंज की पुष्पा ठाकुर को दी जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने भोरंज विधानसभा से संबंधित पुष्पा ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पुष्पा ठाकुर लंबे समय से संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रही हैं। इससे पहले महिला मोर्चा के विभिन्न दायित्वों को संभालते हुए उन्होंने बखूबी अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। भाजपा की पूर्व प्रदेश सरकार में वह महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। उनकी नियुक्ति से महिला मोर्चा एवं पूर्व विधानसभा में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

वहीं जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही वर्चुअल रैलियों को जनसंवाद का एक सराहनीय कदम करार देते हुए कहा है कि पार्टी की सरकारों द्वारा जनकल्याण की जो योजनाएं चलाई जा रही हैं,  उनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए उस लक्ष्य को हासिल करने में यह जनसंवाद कार्यक्रम यानी कि वर्चुअल रैलियां बहुत ही सहायक सिद्ध होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। पार्टी ने में सत्ता में आने के बाद जो करके दिखाया है उसको कार्यकर्ता कैसे अधिक से अधिक लोगों को बताएंगे, इसलिए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  निर्लज्ज और निकम्मे कांग्रेसी नेता भाजपा की रैलियों का विरोध करके जनता में उपहास का कारण बन रहे हैं। जो काम करेगा वह बखान भी करेगा और जो खुद ही निकम्मे हैं उनको  दूसरों का कठिन परिश्रम भी दिखावा ही लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *