बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी हुए कोरनटीन, आज पुर्व मुख्यमंत्री धूमल व  शांता  कुमार से की थी मुलाकात,

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी हुए कोरनटीन, आज पुर्व मुख्यमंत्री धूमल व शांता कुमार से की थी मुलाकात,

पांवटा साहिब के विधायक और हिमाचल सरकार में ऊजा मंत्री सुखराम चौधरी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को भी अपने स्टाफ सहित आइसोलेट होने के लिए कह दिया गया है। बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सुरेश कश्यप एवं सुखराम चौधरी दोनों एक साथ सिरमौर गए थे तथा अभिनंदन कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।

गौरतलब हैं कि सुरेश कश्यप फिल्हाल कांगड़ा में हैं, आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात करने के बाद शाम को सुरेश कश्यप पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मिले थे। सुखराम के पॉजिटिव आने के बाद अब सुरेश कश्यप को धर्मशाला में आइसोलेट किया गया है। बता दें कि इससे पहले बीते कल सुरेश कश्यप पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती से भी मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *