प्रदेश के सिरमौर जिला के पौण्टा साहिब की हरि ओम कॉलोनी (वार्ड 4 )में एक परिवार के दो सदस्य जो 4 मई को दिल्ली से आये थे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं ये दोनों महिलाएं है ओर माँ और बेटी बताई जा रही है
गौरतलब है कि हिमाचल में बाहर से आने वाले लोगों की संख्या के साथ कोरोना के केस भी बढ़ते जा रहे हैं। अब सिरमौर जिला के पांवटा साहिब से दो नए मामले सामने आए हैं। यहां पर मां और बेटी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। हरिओम कॉलोनी (वार्ड 4) में रहने वाले 30 वर्षीय महिला अपनी चार मई को अपने पति और दो बच्चों के साथ दिल्ली के शहादरा से हिमाचल लौटी थी। दिल्ली में महिला का मायका है।
ये सभी लोग तब से होम क्वारंटाइन (में थे। कुछ दिन पहले महिला और उसकी 7 साल की बेटी को बुखार हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी आशा वर्कर को दी। इसके बाद दोनों के सैंपल लिए गए। मां और बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तुरंत चारों को कालाअंब क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। इसके साथ हिमाचल में कुल मामले 69 हो गए हैं और एक्टिव मामले 28 हो गए हैं।