हिमाचल प्रदेश में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री नाहन की श्यामा शर्मा (70) का निधन हो गया। श्यामा शर्मा कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं। सोमवार को उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें तुरंत चंडीगढ़ ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। आपातकाल के दौरान श्यामा शर्मा जेल में भी रही हैं।
