कांगड़ा।। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अपने आप को 14 दिनों के लिए कवांरटाइन कर लिया है। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से भी अनुरोध किया है कि वह इस कोरोना सकंट में अपना प्रवास कम से कम करें और जहां कहीं आवश्यक हो वहां नियमों का सख्ती से पालन करें। दरअसल सीएम के कांगड़ा प्रवास को लेकर उन्होंने यह टिप्पणी की है।
शांता कुमार के अनुसार कल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप उनसे मिलने के लिये आये थे। वे शिमला में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के साथ मिले थे। सुखराम परिवार सहित सक्रंमित पाए गए हैं। उसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष उन्हें और पूर्व प्रेम कुमार धूमल को मिले हैं। ऐसे में शांता ने खुद को क्वारन्टीन कर लिया है।