शिमला। कोरोना संकट के बीच हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 7 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। सत्र 18 सितंबर तक चलेगा। इस बार मानसून सत्र में 10 बैठकें होंगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना के चलते इस बार मानसून सत्र में कुछ पाबंदियां भी लगाई गई हैं। इस बार मंत्रियों को एक निजी सहायक व एक चतुर्थ श्रेणी को ही साथ लाने की इजाजत होगी। इस बार दो हजार की जगह चार सौ पास ही बनाएं जाएंगे। फरियादी भी इस बार सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में नहीं आ सकेंगे। यह निर्णय विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार के साथ हुई प्रेस गैलरी की बैठक में लिया गया।
