वीरभद्र सिंह का आज है 87वां जन्मदिन हैं मनाही के बाद भी शुभकामनाएं देने जा रहे है शुभचिंतक

वीरभद्र सिंह का आज है 87वां जन्मदिन हैं मनाही के बाद भी शुभकामनाएं देने जा रहे है शुभचिंतक

शिमला। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का का आज 87वां जन्मदिन है। इस वक्त हॉलीलॉज यानी उनके निजी आवास के बाहर उनके शुभचिंतक पहुंचना शुरू हो चुके हैं। हालांकि, तीन रोज पहले वीरभद्र सिंह ने एक बयान जारी कर अपने शुभचिंतकों को कोविड-19 के चलते अप्रत्यश तौर पर अपने-अपने स्थान से ही शुभकामनाएं प्रेषित करने को कहा था, लेकिन वीरभद्र सिंह के समर्थक कहां मानने वाले। खैर, राजा वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर आज उन्हें हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने भी शुभकामनाएं दी हैं। इसी तरह प्रदेश भर से नेताओं ने उन्हें शुभकामना संदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *