शिमला। हिमाचल कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में अपने प्रदर्शनों पर रोक लगा दी है। यह जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आज प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि सरकार का विरोध जारी रहेगा लेकिन आधिकारिक रैलियों और प्रदर्शन पर फिलहाल अभी रोक रहेगी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हिमाचल में लगातार कोरोना मामले बढ़ रहे हैं। अब तो सचिवालय भी कोरोना से बच नहीं पाया है। कारोना से बचने के लिए सचिवालय तक के कर्मियों को आंदोलन करना पड़ा रहा है। कांग्रेस सचिवालय कर्मियों की मांगों का समर्थन करती है। सरकार कोरोना से निबटने के लिए पूरी तरह नाकाम रही। लोगों को राहत देने के बजाए सरकार ने कर पर कर लगाए, बस किराया बढ़ा दिया। मज़बूरन कांग्रेस को सड़कों पर उतरना पड़ा।
