21 फरवरी
शिमला के ढली थाना अंतर्गत मड़ोदा के नाले के जंगल में एक मानव कंकाल मिला है। कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कंकाल के पास टी-शर्ट, प्लास्टिक के जूते,. टॉर्च और नेपाली टोपी मिली है। टी-शर्ट पर नेपाली भाषा में कुछ लिखा गया है। मौके से बरामद कपड़े किसी पुरुष के हैं। जंगल में मानव कंकाल पड़े होने की सूचना महिला मंडल मलूठी ने पुलिस थाना ढली में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में ले लिया। बता दें कि आज कुछ महिलाएं जंगल से गुजर रही थीं। उन्होंने कंकाल पड़ा हुआ देखा। महिलाएं सहम गईं। इसकी जानकारी महिला मंडल मड़ोदा को दी। महिला मंडल मड़ोदा की पदाधिकारियों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि यह कंकाल नेपाली युवक का है। हालांकि अभी इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने कंकाल को आईजीएमसी भेज दिया है। कपड़े व अन्य सामान भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं एस पी शिमला ने मामले की पुष्टि की हैं