हिमाचल के सिरमौर जिले में वीरवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें से अधिकतर को कालाअंब में संस्थागत क्वारंटीन थे। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से दो दिल्ली और चार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लौटे थे। इनमें से चार नाहन के रहने वाले हैं जबकि दो कोलावाला भूड क्षेत्र के हैं। वहीं, एक महिला का सैंपल नाहन मेडिकल कॉलेज में लिया गया था। महिला का कुछ दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ था। रैंडम सैंपलिंग के तहत वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
