सुरेश भारद्वाज को मनपंसद शहरी विकास मंत्रालय,रामलाल मार्कण्डेय, सरवीण चौधरी, व गोविंद ठाकुर को झटका

सुरेश भारद्वाज को मनपंसद शहरी विकास मंत्रालय,रामलाल मार्कण्डेय, सरवीण चौधरी, व गोविंद ठाकुर को झटका

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करते हुए गोविंद ठाकुर ,मंत्री सरवीण चौधरी और रामलाल मारकंडा से अहम मंत्रालय वापस लेकर जोर का झटका दिया हैं तो सुरेश भारद्वाज से शिक्षा विभाग वापस लेकरउनको मनपंसद शहरी विकास मंत्रालय दिया है जबकि उनके पास पहले वाले विभाग संसदीय कार्य मंत्री,औऱ कानून मंत्री सहित हाऊसिंग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के साथ साथ कॉपरेशन भी दिए गए हैं इतना ही नही सुरेश भारद्वाज के पास मुख्यमंत्री के बाद सबसे ज्यादा 6 विभाग है और मुख्यमंत्री के बाद सुरेश भारद्वाज दूसरे दर्जे के मंत्री बन।गए है ।, डॉ राजीव सैजल को स्वास्थ्य मंत्रालय और वीरेंद्र कंवर को कृषि मंत्री का विभाग देकर दोनो पर भी भरोसा जताया है।

अपने कैबिनेट में इस फेरबदल से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फेरबदल कर ढाई साल के बाद के मिशन रिपीट को देखते किया। सरवीण चौधरी से शहरी विकास विभाग वापस लिया गया। उन्हें राजीव सैजल से लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिया गया है। धूमल सरकार में भी इनके पास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग था, जब वह पहली बार मंत्री बनी थीं। मारकंडा से लेकर वीरेंद्र कंवर को कृषि विभाग दिया गया है।इनके पास पंचायतीराज विभाग भी रहेगा रामलाल मारकंडा से कृषि विभाग वापस लेकर इन्हें तकनीकी शिक्षा विभाग दिया गया है। इन्हें जनजातीय विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण और जन शिकायत निवारण विभाग दिए गए हैं। वंही नए मंत्रियों को जिनमे सुख राम चौधरी को भी मनपंसद पावर मनिस्ट्री मिली हैं वो जेई की नोकरी छोड़कर राजनीति में आए थे, वंही बिलासपुर के घुमारवीं से राजेन्द्र गर्ग को खाध आपूर्ति मंत्री व राकेश पठानिया को वन मंत्रालय व यूथ स्पोर्ट्स मंत्रालय दिया गया हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *