हिमाचल:कार गिरी महिला और बच्चे की मौत,2 घायल,जानिए पूरा मामला

हिमाचल:कार गिरी महिला और बच्चे की मौत,2 घायल,जानिए पूरा मामला

प्रदेश के मंडी के उपमंडल गोहर के बाड़ा के समीप एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला और बच्चे की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे और अपने गांव स्टेयोग जा रहे थे।

मृतक महिला की पहचान जालमु देवी पत्नी कांशी राम निवासी स्टेयोग और 8 वर्षिय प्रदीप के रूप में हुई है। जबकि दलीप सिंह पुत्र विचित्र सिंह, गीता देवी पुत्री विचित्र सिंह, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार चालक दलीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि घायल गीता देवी का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आल्टो कार में सवार लोग पंडोह से बगस्याड मार्ग पर कार में जा रहे थे। इसी बीच अचानक बाड़ा के समीप स्वांदिगला से कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई। हादसे में जालमु देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 8 वर्षिय प्रदीप को भी मृत घोषित कर दिया। हादसा मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब पेश आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *