हिमाचल कांग्रेस ने फिर ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की जानिए कौन कौन से

हिमाचल कांग्रेस ने फिर ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की जानिए कौन कौन से

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बुधवार को पांच जिलों के सात नए ब्लॉक अध्यक्ष बनाए हैं। राठौर ने बीसीसी अध्यक्षों की चौथी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के कुल 72 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने हैं। अब विभिन्न जिलों में 12 और नए बीसीसी अध्यक्ष बनेंगे। प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने चौथी सूची में सात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं।

शिमला जिले के जुब्बल कोटखाई ब्लॉक अध्यक्ष मोती लाल देरता को बनाया है। कांगड़ा के ज्वाली ब्लॉक का चेन सिंह गुलेरिया, मंडी जिले के सुंदरनगर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत कुमार और सरकाघाट ब्लॉक का सचिन वर्मा, हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटियाल और भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह बन्याल बनाए हैं। सोलन जिले के कसौली ब्लॉक का ठाकुर दास को अध्यक्ष बनाया है।

नवनियुक्त अध्यक्षों को उनके नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उम्मीद जताई कि वे कांग्रेस पार्टी का कार्य पूरी निष्ठा से करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। आगामी 15 दिन के भीतर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को अनुमोदन के लिए भेजा जाए। इसके बाद 30 अप्रैल तक बूथ कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा। बूथ कमेटियों में उन्हीं कार्यकर्ताओं को अधिमान दिया जाए, जो पार्टी के कर्मठ और निष्ठावान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *