हिमाचल बजट: सरकार ने की ये बड़ी घोषणाएं, कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, भरे जाएंगे 20 हजार पद
हिमाचल के बजट में कर्मचारियों, किसानों-बागवानों, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। तेरहवीं विधानसभा के इस बजट सत्र में बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कई नई योजनाएं शुरू करने की भी घोषणाएं कीं।
राज्य में पशु चिकित्सा सहायकों के 120 पद भरे जाएंगे। बजट में दो रुपये दुग्ध मूल्य बढ़ाने की घोषणा की गई। 100 नई ट्राउट इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। पर्वत धारा योजना की घोषणा।
राजस्व विभाग के अंशकालिक कर्मचारियों का मानदेय 300 रुपये मासिक और नंबरदारों का मासिक मानदेय 500 रुपये बढ़ाने की घोषणा। इससे भू-जल स्त्रातों का संरक्षण होगा। ऐसी पंचायत जो तंबाकू सेवन मुक्त हो जाएगी, उसे पांच लाख अनुदान दिया जाएगा। बजट में 500 रुपये चौकीदारों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा।
नौ महाविद्यालयों को उत्कृष्ट महाविद्यालय बनाने की घोषणा की गई है। इसके लिए नौ करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। गणित के लिए 50 स्कूलों में प्रयोगशालाएं बनाने का लक्ष्य है। दसवीं के 100 टॉपर्स को आगे की पढ़ाई के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। क्लस्टर विवि मंडी में आसपास के कॉलेजों को शामिल किया जाएगा।
बजट में आशा वर्करों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाने की घोषणा की गई है। 60 से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त आयुर्वेदिक दवाइयां दी जाएंगी। शिमला में गंज बाजार अनाज मंडी को टूटीकंडी में स्थापित किया जाएगा। भूमिहीन और आवास रहित परिवारों की आय सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने की घोषणा की गई है।
बजट में 20 करोड़ रुपये के कृषि कोष बनाने का प्रस्ताव किया गया है। हिमालयन जैवसंसाधन टेक्नोलॉजी संस्थान (आईएचबीटी) पालमपुर ने हींग की नई प्रजाति की पहचान की है। इसकी खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
केसर उत्पादन पर भी फोकस किया जाएगा। बजट में कृषि संपन्नता योजना की घोषणा की गई है। 2020-21 में एक लाख किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। 20 हेक्टेयर क्षेत्र पर प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 25 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित।
हिमाचल सरकार विभिन्न विभागों में 20 हजार पदों को भरेगी। सीएम जयराम ने बजट में इसकी घोषणा की। बजट में बद्दी में विजिलेंस थाने का प्रस्ताव किया गया है। वर्ष 2020-21 में पुलिस कांस्टेबल के 1000 पद भरे जाएंगे। पुलिस, अग्निशमन विभाग के लिए वर्ष 2020-21 में 1729 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान।
न्यू पेंशन स्कीम के वे कर्मचारी जो 22-09-2017 से पूर्व सेवानिवृत हुए हैं के लिए ग्रेच्युटी देने की घोषणा। इससे 5500 से अधिक कर्मचारी को लाभ मिलेगा। इसके लिए 110 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
अनुबंध कर्मचारियों को अब तक मूल वेतन प्लस ग्रेड पे प्लस ग्रेड पे का 125 फीसदी दिया जा रहा है। इसे 125 फीसदी से बढ़ाकर 150 फीसदी करने के घोषणा। इससे 22 हजार अनुबंध कर्मचारियों को लाभ होगा। 250 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी को बढ़कार 275 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा।

