हिमाचल कोरोना अपडेट:आज 11 कोरोना पॉजिटीव मामले आए 29 पॉजिटीव लोग ठीक हुए

हिमाचल कोरोना अपडेट:आज 11 कोरोना पॉजिटीव मामले आए 29 पॉजिटीव लोग ठीक हुए

हिमाचल में आज कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 29 कोरोना पॉजिटिव लोग आज ठीक हुए हैं। आज हमीरपुर जिला से 2 कांगड़ा जिला से 4 व मंडी से 1 मामला चम्बा से 2 शिमला से 1 और बिलासपुर 1 मामला सामने आया है। वहीं, बिलासपुर के 3, चंबा के 4 हमीरपुर का 9, कांगड़ा के 9, सोलन का 1 और ऊना जिला के 3 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब कुल आंकड़ा 407 हो गया है। अब एक्टिव केस 188 रह गए हैं। अब तक 214 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में 5 की जान गई है। कांगड़ा जिला में गांव कलियाड़ा नागनपट्ट का 33 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक गुरुग्राम से 26 मई को लौटा है और होम क्वारंटाइन ( में था। सगोट ढलियारा का 46 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। व्यक्ति 30 मई को नकोदर पंजाब से लौटा है। ढलियारा में संस्थागत क्वारंटाइन में था। सगोट ढलियारा का 46 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। व्यक्ति 30 मई को नकोदर पंजाब से लौटा है। ढलियारा में संस्थागत क्वारंटाइन में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *