मंडी
दिल्ली से आई महिला की मौत हो गई है। महिला को कुल्लू से नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। महिला को कुल्लू के एक सरकारी स्कूल में संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था।सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। महिला का कोरोना सैंपल लिया गया है। एसपी मंडी गुरदेव ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला चार दिन पहले दिल्ली से आई थी।