शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज अब तक कोरोना पॉजिटिव के 32 नए मामले सामने आए हैं। 12 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज हमीरपुर से 14, कांगड़ा, सोलन जिला से 8-8 और बिलासपुर से 2 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा चंबा, सिरमौर, सोलन और ऊना के 3-3 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 627 पहुंच गया है। एक्टिस केस 223 हैं और अब तक 389 ठीक हुए हैं। 6 की मृत्यु हुई है।