हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पहली बार एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें एक महिला लंबा गांव, एक महिला और दो व्यक्ति झयोल और एक व्यक्ति ज्वालामुखी से है। यह सभी 18 मई को मुंबई से ट्रेन से ऊना लौटे हैं। इसके अलावा तीन सरी मलोग और एक अन्य लंबा गांव से है। सभी को परौर के संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था।वहीं, कुल्लू जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। आनी के कुठेड़ गांव के रहने वाले एक 23 साल के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मिला जानकारी के मुताबिक मुंबई से दस लोग ट्रेन से ऊना होकर 18 मई को कुल्लू के बजौरा चेकपोस्ट पर पहुंचे। यहां इन सभी लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इन्हें आयुर्वेद अस्पताल में आईसोलेट करके रखा गया था।
