शिमला।हिमाचल में आज कोरोना पॉजिटीव 17 नए मामले सामने आए हैं, वह पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। इनमें कांगड़ा जिला में 6, सोलन में 5, मंडी में चार, शिमला व ऊना में एक-एक मामला पाया गया है। इसमें शिमला में कोरोना पॉजिटिव निकली महिला हमीरपुर की रहने वाली है। महिला का सैंपल आईजीएमसी शिमला में लिया गया था तो वह शिमला के खाते में जाएगी। हिमाचल में अभी दस जिलों में एक्टिव केस हैं। साथ ही किन्नौर और लाहुल स्पीति में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है।
हिमाचल में आज आए 17 नए मामलों के साथ कुल आंकड़ा 185 पहुंच गया है। एक्टिव केस 121 हैं। आज दो कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज टांडा के डॉक्टर व हमीरपुर का एक व्यक्ति शामिल हैं। इन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है। हिमाचल में अब तक 61 लोग ठीक हो चुके हैं। साथ ही तीन की मृत्यु हुई है। वर्तमान में हमीरपुर जिला में सबसे ज्यादा 54 एक्टिव केस हैं। इससे कम कांगड़ा में 35 मामले हैं। साथ ही सोलन में 10 एक्टिव केस हैं।
हिमाचल में अब तक 25629 लोगों की कोरोना जांच को सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 24255 नेगेटिव पाए गए हैं। 185 ही पॉजिटिव आए हैं। अभी 1219 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसमें 15 पिछले कल के पेंडिंग सैंपल भी शामिल हैं। वहीं, 36676 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। इसमें 11264 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। साथ ही 25412 अभी निगरानी में हैं।