प्रदेश में आज 17 पॉजिटीव मामले आए,12 लोग ठीक हुए हिमाचल में आंकड़ा 673 पहुंच गया है। एक्टिव केस 237 हो गए हैं। अब तक 421 ठीक हुए हैं। छह की मृत्यु हुई है। बता दें कि हिमाचल में आज अब तक 17 मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा के 11, सोलन जिला से तीन, सिरमौर से दो और चंबा से एक मामला है। वहीं, हिमाचल में आज 12 लोग ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा के चार, हमीरपुर के दो, ऊना के पांच और चंबा का एक मरीज ठीक हुआ है।
