हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कोरोना स्क्रमित लोगो का नया रिकॉर्ड बना है शाम तक रिकॉर्ड 31 नए पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा हमीरपुर में 20, कांगड़ा में 6 और सोलन में 5 संक्रमित निकले। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 141 पहुंच गई, जिनमें 83 सक्रिय हैं और 55 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, चंबा में 3 लोग गुरुवार को ही स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं। कोरोना से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल में अब तक कुल 34734 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 10414 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है। राज्य में अब तक कोरोना को लेकर 22399 लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर में एक दिन में कोरोना के 20 नए मामले आए हैं। इनमेंसबसे अधिक संख्या मुंबई से लौटे लोगों की है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि जिले में गुरुवार सामने आए संक्रमित व्यक्तियों को जिला कोविड केयर सेंटर डुग्घा भेजा जा रहा है। जिले में मामलों की कुल संख्या 35 पहुंच गई है। 4 ठीक होकर घर चले गए हैं और 1K की मौत हुई है। अब 30 सक्रिय मामले हैं। उधर कांगड़ा में सामने आए सभी 6 संक्रमित मुंबई से लौटे हैं, जबकि सोलन के 5 लोग पश्चिम बंगाल से आए हैं।
