शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) 33 नए मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा जिला में 17, सोलन में 7, हमीरपुर में 4, शिमला व सिरमौर में 2-2और किन्नौर में 1 मामला सामने आया है। वहीं, आज 8 लोग ठीक हुए हैं। इसमें बिलासपुर के 3 चंबा के 2 कांगड़ा, सोलन और ऊना का 1-1कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं। हिमाचल में अब 839 कुल मामले हो गए हैं। एक्टिव केस 345 हैं। अब तक 478 लोग ठीक हुए हैं और 7 की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला के 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मृत्यु हुई है। 57 वर्षीय व्यक्ति भवारना क्षेत्र से संबंधित है और दिल्ली से लौटा था। किड़नी आदि बीमारी से ग्रस्त था।
