। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का कुल आंकड़ा 400 पहुंच गया है। एक्टिव केस 201 हो गए हैं। साथ ही अब तक 194 मरीज ठीक हुए हैं। इनमें 4 हिमाचल के बाहर चले गए मरीज भी शामिल हैं। हिमाचल में अब तक पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। हिमाचलमें आज अब तक सात नए मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा में 4, हमीरपुर, ऊना और चंबा में 1-1 मामला सामने आया है। ऊना में 1 विवाहिता पॉजिटिव आई है, जिसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं बताई जा रही है। लंबे समय से गांव में ही रह रही थी। सामान्य फ्लू के लक्षण होने पर उसका सैंपल लिया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाई है। चंबा में बद्दी से लौटी सलूणी की महिला पॉजिटिव आई है। वहीं आज पांच मरीज ठीक हुए हैं। इसमें हमीरपुर के 2 चंबा के 2और ऊना का 1मरीज शामिल है
