सभी क्लास वन और क्लास टू ऑफिसर को वर्किंग डे में ऑफिस आना होगा
शिमला। लॉकडाउन-3 के लिए हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार सभी क्लास वन और क्लास टू ऑफिसर सभी वर्किंग डे में ऑफिस में आएंगे। कर्मचारियों का रोस्टर कंट्रोलिंग ऑफिसर तैयार करेंगे। प्रतिदिन तीस फीसदी कर्मचारी ऑफिस आएंगे। बाकी कर्मचारी घर पर बैठक कर काम करेंगे। जो कर्मचारी जिस दिन ऑफिस नहीं आएंगे वह स्टेशन को नहीं छोड़ सकते हैं। उन्हें फोन और अन्य कम्युनिकेशन माध्यम से संपर्क में रहना जरूरी होगा। अगर जरूरत पड़ी तो किसी भी कर्मचारी को बुलाया जा सकता है। वहीं, पहले की तरह ही दो ग्रुप में कर्मचारी ऑफिस अटेंड करेंगे।
एक ग्रुप सुबह 10 बजे ऑफिस आएगा और शाम पांच बजे ऑफिस से जाएगा। दूसरा ग्रुप सुबह साढ़े 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होगा। साथ ही शाम साढ़े पांच बजे कार्यालय से जाएगा। कार्य स्थल पर थर्मल स्कैंनिंग व हैंडवॉश, सैनिटाइजर आदि का प्रबंध करना होगा। वहीं बैठकों में ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं।
कार्यालय में कर्मचारियों को फेस कवर या मास्क लगाना जरूरी होगा। साथ ही कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। अगर किसी कर्मचारी में फ्लू के लक्षण हैं तो वह पेड हॉलीडे लेकर घर पर ही इलाज करवाए। साथ ही क्वारंटाइन में रहे। गर्भवती महिला कर्मचारी व किसी भी हेल्थ संबंधी समस्या से ग्रस्त कर्मचारियों को ज्यादा सावधानी बरतनी हैगर्भवती महिला कर्मचारी व किसी भी हेल्थ संबंधी समस्या से ग्रस्त कर्मचारियों को ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा कर्मचारियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना भी जरूरी होगा। कर्मचारियों को किसी भी अफवाह पर विश्वास ना करने के लिए कहा गया है। यह आदेश 4 मई से ला