हिमाचल में 2 कोरोना पॉजिटीव मामले औऱ आये 1 पेशे से पत्रकार

हिमाचल में 2 कोरोना पॉजिटीव मामले औऱ आये 1 पेशे से पत्रकार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक एक मामला कांगड़ा जिले से और दूसरा चंबा जिले से सामने आया है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 35 हो गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते कांगड़ा में एक शख्स की मौत हो चुकी है। वहीं पॉजिटिव पाए गए 4 मरीजों को प्रदेश से माइग्रेट किया जा चुका है।
इसके अलावा प्रदेश में कोरोना संक्रमित पाए गए 12 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं औऱ वो कोरनटाईन वहीं आज आए दोनों मामले को जोड़कर देखा जाए प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 18 हो गई है। आज कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया कांगड़ा निवासी कोटला जवाली क्षेत्र का रहने वाला है और पेशे से पत्रकार है। पीड़ित पंजाब के जालंधर स्थित एक दैनिक समाचार पत्र में काम करता है और पांच दिन पहले ही जालंधर से किसी तरह कांगड़ा पहुंचा था। उसके आने की जानकारी प्रशासन को मिलने के बाद जिला प्रशासन ने व्यक्ति को आइसोलेशन पर रख जांच के लिए सैंपल लिए थे और जांच में व्यक्ति के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित पाए गए शख्स के पूरे परिवार को एहतियात के तौर पर आइसोलेट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *