शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 16 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 17 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में बिलासपुर से 5, कांगड़ा से 4, ऊना से 3, शिमला से 2 , सोलन व चंबा से 1-1 मामला सामने आया है। ऊना के 3 मामले पिछले कल देर रात 10 बजे के बाद आए थे। इसके अलावा हमीरपुर के 8, कांगड़ा के 6, मंडी के दो और ऊना का एक मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल में अब कुल आंकड़ा 518 हो गया है। एक्टिव केस 174 हैं। अब तक 330 लोग ठीक हुए हैं। इसमें 4 हिमाचल के बाहर इलाज करवाकर ठीक हुए लोग भी शामिल हैं, जोकि सोलन के खाते में थे। अब तक हिमाचल में 6 की मौत हुई है। शिमला ( में आज एक कोरोना पॉजिटिव दिल्ली के ट्रक चालक की मृत्यु हुई है। चालक की मृत्यु हादसे में हुई है। सामान अनलोड करते चालक पर गुमटी गिर गई थी। इसके बाद उसने शिमला आईजीएमसी में दम तोड़ा था
