हिमाचल प्रदेश सरकार ट्रांसफर पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। बहुत जरूरी पर सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी पर ही अफसरों और कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे। 22 मार्च 2022 को कार्मिक विभाग ने जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में ट्रांसफर पर रोक दी थी। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने दोबारा सभी तरह के तबादलों पर रोक लगा दी है। सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और जिला उपायुक्तों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं गौरतलब है अब फिर से कर्मचारियों को अपने मुताबिक वाले ट्रांसफर के जदोजहद करनी बढ़ेगी
