प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 ऐतिहासिक एपिसोड मील का पत्थरः अनुराग ठाकुर

Spread the love

जालंधर, 30 April 2023 : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पंजाब के जालंधर के रामा मंडी स्थित वार्ड नंबर 121 में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात के 100 वें एपिसोड को सुनते हुए इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया है।

श्री ठाकुर ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा, “विश्व आज आदरणीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ऐतिहासिक सौवें मन की बात कार्यक्रम का साक्षी बना। एक ऐसा कार्यक्रम जो पूरी तरह ग़ैर राजनीतिक है, पूरी तरह जनता को समर्पित है, पूरी तरह समाज कल्याण व जनउत्थान को समर्पित है।
आज मन की बात के 100वें एपिसोड के साथ 9 वर्ष भी हो गए हैं। प्रधानमंत्री जी ने सेंचुरी लगाने का काम किया है। प्रधानमंत्री जी आगे भी जन जन की बात को मन की बात के द्वारा भारत के कोने कोने तक पहुंचाने की मुहिम को जारी रखेंगे।

मन की बात पर कुछ विशेष तथ्य सामने रखते हुए श्री ठाकुर ने कहा, “100 करोड़ से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिन्होंने कभी ना कभी मन की बात को अवश्य देखा है या सुना है। मन की बात को देश भर में 22 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित किया जाता है। विदेशी भाषाओं में भी इसे दिखाया जाता है। दुनिया भर के 100 देशों में हमारे ऑल इंडिया रेडियो की रीच है।”

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा, “मन की बात देश के दूर- सुदूर क्षेत्रों व अंतिम व्यक्ति की बात को देश के कोने कोने तक पहुंचाने का एक अद्भुत प्लेटफार्म है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान हो, स्वच्छ भारत अभियान हो, सेल्फ हेल्प ग्रुप के द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात हो, खिलाड़ियों की बात हो या अंगदान जैसे महान मुहिम की बात हो, इन सभी को जन जन तक पहुंचाने का काम मोदी जी ने मन की बात के द्वारा किया है। यह लोगों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। एक सशक्त भारत के निर्माण की दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए, मन की बात मानवीय, राष्ट्र की राष्ट्रीय और वैश्विक सफलताओं को उजागर करने पर केंद्रित है”

अंत में मन की बात के विशेष सर्वे का जिक्र करते हुए श्री ठाकुर ने कहा, “एक सर्वे में दिखाया गया है कि कैसे इससे लोगों के व्यवहार में परिवर्तन आया, कैसे उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना प्रज्वलित हुई। मन की बात की प्रेरणा से जन अभियान व जन आंदोलन कैसे खड़े हुए यह भी हमें पता चलता है। देश की जनता की ओर से मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है यह क्रम यूँ ही अनवरत चलता रहेगा, देश को प्रधानमन्त्री जी का मार्गदर्शन वर्षों वर्षों तक मिलता रहेगा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *