हिन्दू-सिक्ख एकता के प्रबल समर्थक व अत्यंत सज्जन राजनेता थे सरदार प्रकाश सिंह बादल: धूमल

Spread the love


पंजाब की बेहतरी के लिए बादल साहब ने जीवन प्रयन्त अथक मेहनत की है: धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया

हमीरपुर 26 अप्रैल 2023

        पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक सरदार प्रकाश सिंह बादल ने अपने सादगी और विनम्रता भरे जीवन मे पंजाब की बेहतरी के लिए बहुत मेहनत की है। देश के क़द्दावर राजनेताओं में से एक सरदार प्रकाश सिंह बादल जी जैसे समर्पित अनुभवी और प्रभावशाली नेता की कमी राष्ट्र की राजनीती में हमेशा महसूस की जाएगी। उनके निधन पर विनम्रतापूर्वक श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दें और उनके परिजनों को इस मुश्किल घड़ी का सामना करने का संबल प्रदान करें।

                          पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने अपने टि्वटर हैंडल से भी सरदार प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का दुखद समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। बादल साहब देश के वरिष्ठतम और सम्मानित नेताओं में से थे। हिंदू-सिख एकता के प्रबल समर्थक, अत्यंत सज्जन राजनेता थे। उनकी कमी की कभी भरपाई नहीं की जा सकेगी। उनके चरणों में भावपूर्ण श्रद्धांजलि । ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *