राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हमारे हिमाचल में बढ़ते खेल व खेल तंत्र को प्रदर्शित करते हैं:अनुराग ठाकुर

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हमारे हिमाचल में बढ़ते खेल व खेल तंत्र को प्रदर्शित करते हैं:अनुराग ठाकुर

Spread the love

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हमारे हिमाचल में बढ़ते खेल व खेल तंत्र को प्रदर्शित करते हैं

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के दो प्रतिभाशाली जनों को भी राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। श्री प्रवीण सिंह जी को एडवेंचर स्पोर्ट्स में असाधारण उपलब्धि हेतु तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। इसके साथ हीं सुश्री ऋतु नेगी को कबड्डी के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार समारोह के दौरान केंद्रीय युवा एवं खेल मामलों और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। हिमाचलियों को खेल पुरस्कार से नवाजे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए ठाकुर ने कहा, “मुझे बेहद खुशी है की हिमाचल प्रदेश से दो लोगों को आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार मिला है। मैं प्रवीण और रितु दोनों को अपनी और समस्त हिमाचल की ओर से ढेरों शुभकामनाएं देता हूं। यह राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हमारे हिमाचल में बढ़ते खेल व खेल तंत्र को प्रदर्शित करते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इससे और युवाओं को खेलों को अपने करियर के रूप में चुनने और देश का नाम रोशन करने हेतु आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *