हमीरपुर। जिला हमीरपुर का भी खाता आज खुल गया है। हमीरपुर में एक साथ 19 नए मामले सामने आए हैं। इसमें गलोड़ ब्लॉक का एक पुरुष व एक महिला, भोरंज ब्लॉक की एक महिला और पांच पुरुष, टौणीदेवी ब्लॉक के चार पुरुष और एक महिला तथा नादौन ब्लॉक के पांच पुरुष और एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। हिमाचल में आज अब तक 45 मामले आ चुके हैं। इसमें हमीरपुर में सबसे अधिक 19 मामले हैं। कांगड़ा ( जिला से सात, बिलासपुर से पांच, ऊना व सोलन से चार, शिमला से तीन, सिरमौर से दो व मंडी से एक मामला सामने आया है। वहीं सिरमौर से सात, कांगड़ा से दो, ऊना से दो और मंडी से एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। इन 19 मामलों के साथ हमीरपुर कोरोना मामलों में नंबर हो गया है। साथ ही कुल आंकड़ा 200 पार हो गया है। हमीरपुर में कुल मामले 201 हैं। साथ ही 89 एक्टिव केस हो गए हैं। हमीरपुर में अब तक 111 लोग ठीक हुए हैं और एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 746 पहुंच गया है। अभी 298 एक्टिव केस हैं। अब तक 433 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में 6 की मृत्यु हुई है।
