शिमला
: हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 खतरे के बीच शुक्रवार को राहत की खबर आई है। जानकारी के अनुसार ऊना के 2 कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति जोकि बद्दी के ईएसआई अस्पताल में भर्ती हैं उनकी रिपोर्ट अब नैगेटिव आई है। शुक्रवार को प्रदेश में 335 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें से 207 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। वहीं 128 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बता दें कि प्रदेश में अभी तक 4226 लोगों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 40 व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। आज तक 8985 लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी में रखा गया था, जिनमें से 5684 लोग 28 दिनों की निर्धारित निगरानी अवधि को पूर्ण कर चुके हैं। वर्तमान में कोरोना पॉजीटिव 17 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं 18 लोग अभी तक ठीक हो चुके हैं जोकि अब स्वस्थ हैं।