शिमला नगर निगम के चुनाव का एलान,2 मई को वोटिंग 4 मई को रिजल्ट घोषित होंगे

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम शिमला के चुनाव का एलान हो गया है। पंचायत उपचुनाव के साथ ही 2 मई को शिमला नगर निगम के चुनाव होंगे। 4 मई को इसके नतीजे आएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार शाम नगर निगम चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव की घोषणा के साथ ही राजधानी में आचार संहिता भी लागू हो गई है। वहीं, नगर निगम पालमपुर के वार्ड-दो में भी दो मई को ही उपचुनाव होंगे।


निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 6 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। मतदाता सूचियों को लेकर आई सभी आपत्तियों और दावों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। सबसे पहले वार्ड वाइज मतदान केंद्रों की सूची जारी होगी। इसी दिन 13 अप्रैल से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्याशियों को नामांकन भरने के लिए तीन दिन का वक्त मिलेगा। 21 अप्रैल को नाम वापसी होगी। इसी दिन शाम को पार्टी चिन्ह के साथ प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी


इस बार पार्टी चिन्ह पर ही होंगे शिमला नगर निगम के चुनाव 
राजधानी में होने जा रहे नगर निगम के चुनाव इस बार पार्टी चिन्ह पर करवाए जाएंगे। सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। पार्टियों की ओर से चुनाव मैदान में उतरने वाले सभी दावेदारों को पार्टी चिन्ह दिए जाएंगे। साल 2017 में हुए नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं करवाए गए थे। इसके चलते कई वार्डों में दावेदारी को लेकर काफी असमंजस भी रही थी। निर्वाचन आयोग से अलग-अलग चुनाव चिन्ह मिलने के बाद कई दावेदारों ने जनता के बीच खुद को पार्टी का दावेदार बताया था। 

बॉक्स

पूर्व की जय राम ठाकुर सरकार ने परिसीमन प्रक्रिया को अंजाम दिया था और वार्ड की संख्या को 34 वार्डों से बढ़ाकर 41 कर दिया था, तब से एसएमसी कानूनी लड़ाई की एक श्रृंखला में चल रही है। शिमला नगर निगम को करीब 11 महीने बाद नया सदन मिलेगा। बीते नगर निगम सदन का कार्यकाल बीते साल 17 जून को खत्म हो चुका है। इसके बाद नगर निगम चुनाव होने थे। लेकिन वार्ड पुनर्सीमांकन के विवाद के चलते चुनाव करीब 11 महीने तक लटक गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *