शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की 24 वार्डो में 10 साल बाद बंपर जीत, लगाई हैट्रिक, बीजेपी 9 पर ही सिमटी,

Spread the love

      शिमला पोस्ट के एग्जिट पोल पर लगी मोहर

बॉक्स 1 मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खु बोले कांग्रेस की इस जीत  देश की राजनीति में जाएगा बड़ा सन्देश

बॉक्स 2 कांग्रेस जीत से उत्साहित तो भाजपा ने दी जीते उम्मीदवारों को बधाई, नेता प्रतिपक्ष जयराम बोले कांग्रेस ने सता के दम पर चुनाव किया प्रभावित। 

नगर निगम शिमला में 10 साल बाद कांग्रेस पार्टी को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस पार्टी ने 34 में से 24 सीटों पर कब्जा किया है जबकि भाजपा के खाते में 9 और सीपीआईएम के खाते में 1 सीट आई है। चुनाव में 20 महिला प्रत्याशी विजयी हुई है। इस जीत से कांग्रेस पार्टी काफी उत्साहित है और जीत का जश्न मुख्यमंत्री आवास से लेकर कांग्रेस ऑफिस तक देखने को मिला। जहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अन्य नेताओं प्रेस कॉन्फ्रेंस के शिमला शहर की जनता का धन्यवाद किया

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बड़ी जीत को जनता की जीत करार दिया और कहा कि कांग्रेस के 5 माह का कार्यकाल और कांग्रेस की गारंटीयां जनता के लिए हितकारी रही है। यही वजह है कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को नगर निगम शिमला में भारी मतों से जिताया है। उन्होंने कहा कि हम इस बड़ी जीत से खुश हैं लेकिन शिमला के विकास के लिए वचनबद्ध हैं। भाजपा के अनुराग ठाकुर सहित बड़े नेता प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस जीत का संदेश पूरे देश में जायेगा। 

वही कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कि यह कांग्रेस की बड़ी जीत है। जिसके लिए वह शिमला की जनता का धन्यवाद करती हूँ क्योंकि शिमला में सभी प्रदेश भर से लोग रहते हैं ऐसे में इस जीत के मायने बहुत बड़े हैं। 

उधर  बीजेपी की हार के बाद  पूर्व मुख्यमंत्री  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम चुनावों में सभी चुने हुए पार्षदों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं जनता के जनमत को स्वीकार करता हूं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इन नगर निगम चुनावों को बुरी तरह से प्रभावित करने का पूर्ण प्रयास किया। अगर ध्यान से देखा जाए तो शिमला नगर निगम को एक ऑर्गेनिक मैंडेट नहीं मिल पाया, क्योंकि कांग्रेस के नेताओं ने बाहर के विधान सभा क्षेत्र से शिमला नगर निगम में बड़ी तादाद में वोट बनाए थे इससे चुनाव प्रभावित हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *