शिमला :प्रगतिशील बागवान प्रेम चौहान “शेन्टू” ने पुरस्कार की राशि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में की दान

Spread the love


कोटखाई क्षेत्र के प्रगतिशील बागवान प्रेम चौहान “शेन्टू” ने हिमाचल दिवस पर प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त हिमाचल प्रेरणा स्त्रोत सम्मान पुरस्कार में मिली ₹51,000/- की राशि मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दान कर दी। प्रदेश सचिवालय में प्रेम चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु से मुलाक़ात कर ₹51,000 रुपए का चेक भेंट किया। गौरतलब हैं कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु सरकार की महत्वपूर्ण योजना हैं जिसमें सरकार अनाथ बच्चों के अभिभावक के रूप में भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों के रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य का खर्च सरकार उठा रही हैं। प्रेम चौहान “शेन्टू” एक प्रगतिशील बाग़वान हैं और इन्होंने सेब बाग़वानी में नई तकनीक से एप्स बैरायटी इज़ाद की जो वर्ष 2021 में पेंटेट भी हो चुकी हैं। सेब की नई क़िस्म APS को इज़ाद करने के लिए प्रेम चौहान “शैन्टू” को कृषि एवम् किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पादप जीनोम संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं। प्रेम चौहान “शेन्टू” को प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर सेब बाग़वानी के क्षेत्र में सम्मानित किया जा चुका हैं। प्रेम चौहान एक बाग़वान होने के साथ-2 समाजसेवी भी हैं। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कॉपरेटिव बैंक के निदेशक पवन चौहान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *