मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने 60 वां जन्मदिन मनाया,बीजेपी को दी नसीहत लोकतंत्र की करना बंद करे

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने 60 वां जन्मदिन मनाया,बीजेपी को दी नसीहत लोकतंत्र की करना बंद करे

Spread the love

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को राजधानी शिमला स्थित सरकारी आवास ओकओवर में अपना 60वां जन्मदिवस मनाया। मुख्यमंत्री को कई मंत्री, विधायक और बड़े अधिकारी व नेता बधाई देने पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाटी भी डाली। सोमवार को होली पर्व और मंगलवार को जन्मदिवस समारोह के माध्यम से मुख्यमंत्री ने सरकार और संगठन के एकजुट होने का संदेश भी दिया। दोनों दिन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी ओकओवर पहुंचीं। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेता खरीद-फरोख्त की राजनीति और लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा को इससे परहेज करने की नसीहत भी दी। कहा कि प्रदेश के मतदाता एक जून को आया राम गया राम वाली राजनीति का जवाब देंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य और साल 2032 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को बजट पारित होना उनके लिए राहत भरी बात थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जीवनभर चुनौतियों का सामना किया है। आपदा की चुनौती का सामना किया, अब राजनीतिक चुनौती का भी सामना कर रहे हैं। पहले बजट में प्रदेश के बेसहारा बच्चों को सहारा मिला। दूसरे बजट में विधवाओं के बच्चों को सहारा दिया। प्रदेश के कर्मचारियों का लंबित डीए देने का काम किया। महिलाओं को 1500 पेंशन के रूप में सम्मान निधि दी। मुख्यमंत्री ने कहा एक अप्रैल से वह प्रदेश में प्रवास शुरू करेंगे और मैदान-ए-जंग में विपक्ष को जवाब देंगे

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रणौत को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी वाले मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कंगना हिमाचल प्रदेश की बेटी हैं। उनके पिता को कांग्रेस ने मंडी में अपना महासचिव बनाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *